ये है दुनिया के 10 सबसे घातक विकेट कीपर्स | Best Wicket Keeper in The World

By Aakash Gupta

Updated on:

नमस्कर मित्रों स्वागत है आपका एक और नए किक्रेट से जुड़े रिपोर्ट में। किक्रेट किसका पसंदीदा खेल नहीं है?  मेरा मतलब है यादी आप भारत से है तो यह जाहिर सी बात है की किक्रेट आपके तन मन में जरुर बस्ता होगा। क्योंकि हम भारतीय ही है जिसके कारण क्रिकेट इतना प्रसिद्ध खेल बना है और आज भी दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट हो सबसे ज्यादा क्रिकेट फैंस भारत के ही होते हैं।

क्रिकेट में आए दिन नए-नए सवाल पैदा होते हैं, की सबसे अच्छा बल्लेबाज कौन है? या सबसे अच्छा गेंदबाज कौन है? या फिर सबसे अच्छा विकेटकीपर कौन है? आज के इस लेख में हम आपको इस दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर की सूची देने वाले हैं तो पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।

दुनिया का सबसे अच्छा विकेटकीपर (Best wicket keeper in the world)

ऐसे सीधे तौर पर तो किसी भी विकेटकीपर को सबसे अच्छा या सबसे बुरा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे विकेटकीपर से जो विश्व में अपने विकेट कीपिंग के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं में से कुछ के नाम और उनके रिकॉर्ड्स आप इस लेख में जानने वाले हैं तो आइए बिना देरी किए जानते हैं Best wicket keeper in the world?

10.  दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)

best wicket keeper in the world

अगर दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर की बात हो रही है तो इसमें वेस्टइंडीज के प्रमुख विकेटकीपर दिनेश रामदीन पीछे नहीं रह सकते हैं। दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 284 मैचेस खेले हैं जिसमें से वह एक अच्छे विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में उभरे थे। दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज के लिए 2005 से लेकर 2019 तक खेला। इन्होंने 284 मैचेस में 483 शिकार अपने नाम किए हैं।

9. जेफ ड्यूजॉन (वेस्टइंडीज)

best wicket keeper in the world

Best wicket keeper in the world की सूची में वेस्टइंडीज के जेफ ड्यूजॉन इस सूची के 9 वें सबसे अच्छे विकेटकीपर है। जेफ ड्यूजॉन भी वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिकेट खेलते थे और वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट कीपिंग करते हुए शिकार इन्होंने ही बनाए हैं। जेफ ड्यूजॉन 80 के दशक में दुनिया के सबसे घातक विकेट कीपर थे, इन्होने 250 मैचेस में कुल 474 शिकार अपने नाम किया है।

8. ब्रैड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया)

best wicket keeper in the world

2001 से लेकर 2015 के अपने क्रिकेट करियर में ब्रैड हैडिन ने अपने आप को दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर की सूची में अपने आप को शामिल कर लिया है। उन्होंने 14 साल के अपने क्रिकेट करियर में 224 मैच में 474 शिकार बनाया है। इस प्रकार ब्रैड हैडिन ऑस्ट्रेलिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर के साथ-साथ दुनिया के भी सबसे अच्छे विकेट कीपर की सूची में आते हैं।

7. रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

best wicket keeper in the world

दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर में से एक और नाम ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श का है। रॉड मार्श न सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज थे बल्कि एक अच्छे विकेटकीपर भी थे। मार्श का विकेट कीपिंग रिकॉर्ड का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्होंने केवल 188 मैचों में 479 विकेट अपने नाम कर लिए थे। इस प्रकार 200 से कम मैच खेलने के बाद भी इतने ज्यादा विकेट्स लेने वाले पहले विकेटकीपर रॉड मार्श बन गए थे।

6. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

best wicket keeper in the world

इस लिस्ट में अगले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज तरार बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक का नाम शामिल है। पीकॉक का जलवा अभी बीते 2023 का वर्ल्ड कप में भी देखा जा चुका है। इन्होंने क्रिकेट दर्शकों को न सिर्फ अपने बल्लेबाजी से प्रभावित किया है बल्कि अपने विकेटकीपिंग से भी प्रभावित किया है।

अभी फिलहाल क्विंटन डिकॉक ने अपने वनडे करियर से संन्यास ले लिया है। लेकिन अगर तीनों फॉर्मैट्स को मिलाकर देखा जाए तो क्विंटन डी कॉक ने अब तक 283 इंटरनेशनल मैचों में 537 शिकार अपने नाम किए हैं।

5. इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया)

best wicket keeper in the world

ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली इस लिस्ट में अगले नंबर पर है। 1988 में इयान हीली ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था और 1999 तक वें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते रहे। 11 वर्ष के अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में इयान हीली ने 300 से भी कम मैचों में 600 डिस्मिसल अपने नाम किए हैं।

4. कुमार संगकारा (श्रीलंका)

best wicket keeper in the world

अगर श्रीलंका क्रिकेट का उदय हुआ है तो उसका सबसे ज्यादा श्री कुमार संग कर और महिला जयवर्धने को जाता है। 2011 का वर्ल्ड कप सबको याद ही होगा की कैसे इन दोनों के बलबूते ही और कुछ गेंदबाजों की मदद से श्रीलंका 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया था। कुमार संगकारा का विकेट कीपिंग केयर भी जबरदस्त रहा है। अपने 15 वर्ष के क्रिकेट करियर में संगकारा ने 594 मैचेस में 678 डिस्मिसल अपने नाम किए हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

MS Doni Wickets keeping record

जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की बात होती है तो इसमें भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पीछे नहीं रह सकता है। आज भी न सिर्फ भारत के बल्कि पूरे विश्व के सबसे अच्छे विकेटकीपर की सूची में सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वह एम एस धोनी का होता है।

अपने क्रिकेट करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 538 मैचों में विकेट कीपिंग किया इस दौरान कुल 829 शिकार महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपिंग करते हुए अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी का यह आगरा वाकई में सभी क्रिकेट फैंस को प्रभावित करता है।

2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

best wicket keeper in the world

ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट संबंध जग जाहिर है। हमेशा से ही सबसे अच्छे विकेटकीपर गेंदबाज या बल्लेबाज देने का श्रेय ऑस्ट्रेलिया को ही जाता है। इसीलिए क्रिकेटर्स का पावर हाउस ऑस्ट्रेलिया को कहा जाता है। इन्हीं बड़े-बड़े दिग्गजों में से एक एडम गिलक्रिस्ट भी ऑस्ट्रेलिया के ही क्रिकेटर है। एडम गिलक्रिस्ट ने विकेट कीपिंग करते हुए 396 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचेस में 905 डिस्मिसल किए हैं।

1.  मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

best wicket keeper in the world

दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउंसर दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं। और दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने वाले सबसे महानतम बल्लेबाजों में से भी एक है। अपने बेहतरीन विकेट कीपिंग की वजह से मार्क बाउचर गॉड ऑफ़ विकेट कीपिंग कहलाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्क बाउंसर ने 467 मैच खेलते हुए 998 शिकार अपने नाम किया हैं।

Top 10 Best Wicket keeper in the World

आप नीचे दिए गए लिस्ट में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर की सूची और उनके रिकॉर्ड्स को देख सकते हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी है तो वही पहले स्थान पर मार्क बाउचर है –

NameMatches DDismissals
1. Mark Boucher 467998
2. Adam Gilchrist 396905
3. MS Dhoni538829
4. Kumar Sangakkara594678
5. Ian Healy300600
6. Quinton de Kock 238537
7. Rod Marsg188479
8. Brad Haddin224474
9. Jeff Dujon250474
10. Denesh Ramdin285483

Frequently ask questions (FAQs)

1. Who is best wicket keeper in world?

अभी के समय मार्क बाउचर सबसे अधिक विकेट कीपिंग करते हुए विकेट लिए हैं। इन्होंने 467 माचो में 998 डिस्मिसल अपने नाम किए हैं। इस प्रकार दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर मार्क बाउचर है।

2. Best wicket keeper in india?

जब भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले आने वाला नाम महेंद्र सिंह धोनी का होता है। इस प्रकार केवल मन से ही नहीं बल्कि अपने आंकड़ों से भी भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी है।

3. Best wicket keeper in IPL?

महेंद्र सिंह धोनी ने 244 आईपीएल मैचों में कुल 180 डिस्मिसल अपने नाम किए हैं। इस प्रकार आईपीएल के सबसे अच्छे विकेटकीपर भी महेंद्र सिंह धोनी ही है।