भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में तीन बड़े क्रिकेटर है शामिल एवं एक क्रिकेट से जुड़ा पर्सनालिटी भी है शामिल

By Aakash Gupta

Published on:

Most powerful Indians in 2024

Most powerful Indians in 2024: हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। इस सूची में तीन बड़े क्रिकेट नाम भी शामिल है। इस पूरी सूची में एक क्रिकेट से जुड़ा बड़ा पर्सनालिटी भी शामिल है। आईये उन क्रिकेटर्स का नाम और सूची में उनकी प्रेफरेंस नंबर को जाने।

यें तीन बड़े क्रिकेटर है शामिल

इंडियन एक्सप्रेस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में तीन बड़े क्रिकेटर शामिल है। उनके नाम है विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा। सूची में इनका प्रेफरेंस अलग-अलग है। –

38 वें नंबर पर है विराट कोहली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli) भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 38 वें नंबर पर शामिल है। जाहिर सी बात है कि भारत में विराट कोहली की लोकप्रियता ही शक्तिशाली लोगों में शामिल करने का जरिया है। विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए सबसे शक्तिशाली लोगों में उनका नाम आना साधारण सी बात है।

58th नंबर पर है महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में 58 वे नंबर पर शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता आज से ही नहीं बल्कि जब से उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था तभी से है। इस प्रकार अगर वह भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल होते हैं तो इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है।

68th नंबर पर है कप्तान रोहित शर्मा

वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) भारत के सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में 68वें नंबर पर है। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण पहलू है एवं वर्तमान समय में भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए वे मुख्य प्लेयर्स में से एक है। इसीलिए भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में उनका नाम आना लाजमी है।

एक क्रिकेट बोर्ड से जुड़ा पर्सनालिटी भी है शामिल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) भारत के सबसे पावरफुल लोगों की सूची में 35वें नंबर पर है। वर्तमान समय में जैसा बीसीसीआई के सेक्रेटरी होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट भी है। आज भारतीय क्रिकेट टीम नई-नई उपलब्धियां को छू रहा है और विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड बन रहा है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं जय शाह को क्रेडिट देना चाहिए।

इस प्रकार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चार क्रिकेट से जुड़े पर्सनालिटी को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल किया गया है। जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह शामिल है।