IPL के सबसे सफल कप्तान ने छोड़ी कप्तानी इस युवा बल्लेबाज को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

By Aakash Gupta

Published on:

IPL UPDATE: 22 तारीख से आईपीएल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। और आईपीएल भारत में त्यौहार की तरह ही मनाया जाता है जिसमें आए दिन नये नये खबर सुनने को मिलते हैं। प्रत्येक वर्ष आईपीएल (IPL) लगभग ढाई महीने तक चलता है जिसमें क्रिकेट दर्शकों को भरपूर मनोरंजित किया जाता है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही इस बार एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है जिसमें बताया जा रहा है कि आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ दी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की बागडोर एक युवा भारतीय प्लेयर को दी है। कौन है वह युवा भारतीय जिसको आईपीएल के सबसे सफल टीमों में से एक की कप्तानी मिली है? आईए जानते हैं

धोनी ने छोडी कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पहले सीजन से ही कप्तानी कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दिया है। यह खबर लोगों के बीच तब सामने निकल कर आई जब आईपीएल के फोटोशूट में एक युवा भारतीय नजर आए। दरअसल आईपीएल शुरू होने से पहले ट्रॉफी के साथ फोटोशूट किया जाता है जिसमें सभी टीमों के कप्तानों को बुलाया जाता है। ऐसे ही इस साल भी फोटोशूट का आयोजन किया गया था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नजर नहीं आए।

2008 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी मिली थी। और तब से लेकर अब तक आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। धोनी ने अब तक चेन्नई को अपनी कप्तानी के बलबूते पांच ट्रॉफीज (5 Trophies) दिलाई है और बीते वर्ष के भी आईपीएल विनर रह चुके हैं।

इससे पहले वर्ष 2022 में भी महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी इसके बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी की बागडोर मिली थी। लेकिन महज एक मैच के बाद ही रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और दोबारा महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनना पड़ा था।

इस युवा बल्लेबाज को बनाया गया कप्तान

आईपीएल के सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स है और इसके पीछे कहीं ना कहीं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ है। लेकिन बदलते समय के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान भी बदल गया। आपसे चेन्नई की कप्तानी भारतीय युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) करेंगे।

काफी पहले से ही है कयास लगाए जा रहे थे कि अगर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेते हैं या फिर कप्तानी छोड़ते हैं तो किस बात की पूरी उम्मीद होगी कि अगले कप्तान ऋतुराज गायकवाड ही बनाए जाएंगे। और हुआ भी ऐसा ही ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बनाए गए।

आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटोशूट में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड चेन्नई की जर्सी में खड़े थे। जहां से इस खबर की पुष्टि हो गई की चेन्नई सुपर किंग्स को नया कप्तान मिल गया है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं तो इस सीजन में एक साधारण प्लेयर के रूप में खेलेंगे ना कि कप्तान के रूप में।

यें है धोनी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने जहां भी कप्तानी करी है वहां अपने छाप जरूर छोड़ी है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। इन्होंने चेन्नई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इसके अलावा आईपीएल में कप्तानी करते हुए इन्होंने लगभग 133 मुकाबलों में चेन्नई को जीत दिलाई है।

आईपीएल (IPL) के सबसे सफल कप्तानों की सूची

CaptainWins
MS धोनी 133
रोहित शर्मा 87
गौतम गंभीर 71
विराट कोहली 68

धोनी की कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनी चेन्नई

आईपीएल में अपनी कप्तानी के दौरान धोनी ने 2010, 2011,2018,2021 एवं 2023 चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके अलावा चेन्नई को सबसे ज्यादा फाइनल तक ले जाने का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए न सिर्फ एक अच्छे कप्तान है बल्कि एक अच्छे विकेटकीपर भी है। इसीलिए दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर के साथ धोनी आईपीएल के भी सबसे अच्छे विकेटकीपर है।